रोहटा। जेपी हेल्थकेयर की तरफ से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच की गई। आयोजक
रोहटा। जेपी हेल्थकेयर की तरफ से रोहटा रोड और सिवाल में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। रविवार को राेहटा स्थित जेपी हेल्थ केयर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 213 मरीजों का पंजीकरण किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। हेल्थ केयर के संचालक डाॅ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सांस के मरीजों का ठंड से बचाव करना जरूरी है। नियमित सूरज की किरणों में बैठकर धूप लेना जरूरी है। शिविर में आसपास के गांवों के मरीजों की भीड़ रही। शिविर में सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड के लाभ की जानकारी दी गई।