बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि बागपत में विकास के नए युग की शुरूआत हो चुकी है। यूपी में सरदार वल्लभ भाई पटेल, रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाई, महाराजा सूरजमल, राम मनोहर लोहिया, स्वर्गीय चौधरी हुकम सिंह, सावित्री बाई फूले, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह के नाम से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से गौरव पथ बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। भूमाफिया, अराजकता, गुंडों को बोल बाला था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबको मुंह तोड़ जवाब दिया। भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया। भ्रष्टाचार की दुकानें बंद करा दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा भेदभाव की राजनीति करती है। विपक्षी गठबंधन कर 2019 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहते है, लेकिन जनता अपने आप इसका जवाब देगी। कांग्रेस को सिर्फ गांधी परिवार की दिखाई देता था। आम जनता की कोई चिंता नहीं थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/