फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारो देश पर...झूमे दर्शक

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में ललित कला
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मोत्सव और पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें राजस्थानी लोक कलाकार विजयपाल सांवरिया ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय और जिला प्रशासन के सहयोग से हुए कार्यक्रम में दर्शक काफी झूमते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के लोकप्रिय गीत केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश... के साथ हुई। चरी नृत्य की प्रस्तुति में सिर पर मटकी रखकर उसमें आग जलाकर नृत्य किया तो दर्शकों की तालियों से ऑडिटोरियम गूंज उठा। धरती धोरा री... गीत पर राजस्थान के थार मरुस्थल के रेतीले धोरों को जीवंत कर दिया। कालबेलिया नृत्य शैली की प्रस्तुति में प्रसिद्ध गीत काल्यो कूद पड़ो मेला... में परात पर संतुलन बनाकर नृत्य किया।
सबसे रोमांचक क्षण तब आया, जब तेरहताली नृत्य प्रस्तुत किया गया। राजस्थान के लोक देवता रामदेव जी की याद में गाए जाने वाले गीत रूण झुण बाजे... पर तेरह मंजीरे शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बांधकर बजाते हुए नृत्य किया गया। इससे पूरा पंडाल रोमांचित हो उठा। दर्शकों ने न केवल तालियां बजाईं बल्कि राजस्थानी संस्कृति को गहराई से आत्मसात किया। विजयपाल सांवरिया की इन प्रस्तुतियों ने राजस्थान की समृद्ध लोक कला और नृत्य परंपराओं को मेरठ में जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, विधायक गुलाम मोहम्मद और श्रीचंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विजयपाल सांवरिया की प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों में राजस्थानी लोक संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें