फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल और यूपी की टीमें तैयार, कूच विहार ट्रॉफी का मुकाबला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भामाशाह पार्क में अंडर-19 कूच विहार ट्रॉफी में शनिवार को केरल व उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच चार दिवसीय मुकाबला शुरू होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को जमकर पसीना बहाया। हालांकि शुक्रवार को धूप न होने के कारण रोशनी को लेकर अभ्यास में परेशानी हुई। मौसम के हिसाब से टॉस अहम होगा।
विज्ञापन

हल्की ठंड और खराब मौसम को देखते हुए सुबह में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को लाभ जरूर मिलेेगा। दोनों टीमों के लिए टॉस जीतना अहम होगा। ऐसे में मेरठ के चार खिलाड़ियों को अंतिम-11 में जगह मिली तो चारों खिलाड़ी घरेलू मैदान का लाभ लेना चाहेंगे। यूपी की टीम में मेरठ के दाएं हाथ के बल्लेबाज मानव सिद्धू, तेज गेंदबाज अजय कुमार व शिवम उज्ज्वल, विकेट कीपर व बल्लेबाज चैतन्य पाराशर 18 सदस्यता वाली टीम में शामिल हैं।
भामाशाह पार्क के हरे-भरे मैदान पर शनिवार को अंडर-19 खिलाड़ियों की फिल्डिंग सजेगी तो मुकाबला कड़ा होगा। मेजबान उत्तर प्रदेश घरेेलू मैदान का लाभ लेन के लिए एडी चोटी को जोर लगाएगा तो वहीं केरल के खिलाड़ियों की प्रतिभा किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें