फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बॉक्सिंग में केरल यूनिवर्सिटी चैंपियन, जैसमीन को बेस्ट चैलेंजर बॉक्सर के खिताब से नवाजा

Wed, 25 Dec 2019 01:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चैंपियन टीम को सम्मानित करते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी महिला बॉक्सिंग का मंगलवार को समापन हो गया। पिछली बार की चैंपियन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और चार बार की चैंपियन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को पछाड़ते हुए केरल विश्वविद्यालय की टीम ने पहली बार महिला वर्ग का खिताब जीत लिया। महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की ललिता बेस्ट बॉक्सर, सीसीएसयू मेरठ की आस्था पाहवा बेस्ट प्रमोशिंग बॉक्सर और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की जैसमीन को बेस्ट चैलेंजर बॉक्सर के खिताब से नवाजा गया।

विज्ञापन


एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान, आयोजन सचिव प्रदीप ढाका, मीडिया प्रभारी डॉ. कुलदीप त्यागी और अरविंद वर्मा ने बताया कि महिला बॉक्सिंग के मुकाबलों में कुल 39 अंक हासिल कर केरल यूनिवर्सिटी की टीम चैंपियन बनीं। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की टीम ने 37 अंक हासिल कर दूसरा और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र ने 36 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। केरल की टीम पहली बार यूनिवर्सिटी चैंपियन का खिताब जीता।

सीसीएसयू के आयोजन सचिव डॉ. गुलाब सिंह रूहल ने बताया कि महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की ललिता बेस्ट बॉक्सर चुनी गई। ललिता ने पूरी प्रतियोगिता में प्रभावित किया। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की आस्था पाहवा को उभरती हुई बॉक्सर और बेस्ट चैलेजिंग बॉक्सर का खिताब पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की जैसमीन को दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, बागपत विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक साहब सिंह, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अनिल बोहदर, पूर्व ओलंपियन नरेंद्र बिष्ट, संस्था अध्यक्ष सतपाल चौहान, राकेश चौहान और सुनील चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन डॉ. अनिल चौहान और डॉ. कुलदीप त्यागी ने किया।

विज्ञापन

बॉक्सिंग चैंपियनशिप की पदकवीर
45-48 भार वर्ग :
स्वर्ण-    शोभा कोहली, केयूएन
रजत    आरती, केयूके
कांस्य    शीतल, एमजीएसयूबी
कांस्य    रजनी सिंह, डीआरबीआरए

48-51 भार वर्ग :
स्वर्ण    अनामिका, एमडीयू, रोहतक
रजत    दीपिका, एलपीयू
कांस्य    संगीता, जीयूजीएम
कांस्य- सोनिया, एमजीयूआर

51-54 भार वर्ग :
स्वर्ण    दिव्या पवार, बीयूबी
रजत    मीनाक्षी, एमडीयू रोहतक
कांस्य    सविता, केयूके
कांस्य    गायत्री, केयूएन

54-57 भार वर्ग :
स्वर्ण    जैसमीन, पंजाब विवि चंडीगढ़
रजत    पूनम, जीजेयूएचआर
कांस्य    सीमा, पीयूपीटीएल
कांस्य    रेणु, एमडीयूआरटी

57-60 भार वर्ग :
स्वर्ण    मंदीप कौर, पीयूपीटीएल 
रजत    मुस्कान, पीटीडीयूएस
कांस्य    मोनिका, सीएचआरएसयू 
कांस्य    अंशुल, जीजेयूएचआर

60-64 भार वर्ग :
स्वर्ण    ललिता, एमजीएसयूबी
रजत    जोशमे, बीसीयू
कांस्य    मनीषा, एमडीयूआरटी
कांस्य    विंका, केयूके
विज्ञापन

64-69 भार वर्ग :
स्वर्ण    आस्था पाहवा, सीसीएसयू 
रजत    अमृत, सीयूएमओएच
कांस्य    अंजली, एमयूजीआर
कांस्य    नीशू, एमडीयूआर

69-75 भार वर्ग :
स्वर्ण    इदराजा, यूओकेईआर 
रजत    इमरोज खान, बीयूबी
कांस्य    सपना, केयूके
कांस्य    एस कृष्णा, एसयूकेओएल

75-81 भार वर्ग :
स्वर्ण    सुषमा, सीयूएमओएच  
रजत    शीतल, यूओकेईआर
कांस्य    संध्या, एचपीयू
कांस्य    निर्मल, केयूके

81-81 प्लस भार वर्ग :
स्वर्ण    अंश्वरा, यूओकेईआर
रजत    नेहा, केयूके
कांस्य    बारबरा, जेएनवीयूजे
कांस्य    मोनिका, एचपीयू

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें