कस्बे के लोगों से मिलते सीओ संजीव देशवाल व थाना प्रभारी।
- फोटो : MAWANA
फलावदा। नागरिकता संशोधन कानून को लकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सोमवार को सीओ मवाना ने लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 144 लागू है इस लिए शांति व्यवस्था बनाए रखें।
केंद्र सरकार द्वारा नागरिका संशोधन कानून (कैब) बनने के विरोध में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस भी सतर्क है। जिसको लेकर मवाना सीओ संजीव देशवाल व थाना प्रभारी राकेश पुंडीर के साथ पूर्व चेयरपर्सन आयशा खातून के आवास पहुंचे। उन्होंने धारा 144 लागू होने का जिक्र किया। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। आयशा खातून के पुत्र सैयद ईसा ने कहा कि कैब असंवैधानिक है। प्रशासन विरोध की स्वतंत्रता को दबाना चाहता है। हम इसका विरोध करते है। कहा कि वह विरोध दर्ज कराएंगे पर कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। लोगों के मुताबिक प्रशासन सरकार के निर्देश पर नागरिकों पर दबाव बना रहा है। सीओ मवाना ने पूर्व विधायक सैयद जकीउद्दीन के आवास पर सपा नेता रिहानुद्दीन से मुलाकात की।