फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर-पंखे-एसी फेल, ...तपते रहिये-जलते रहिये, मानसून ‘एक्सप्रेस’ लेट है

Tue, 02 Jul 2019 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जून के अंत तक मेरठ और आसपास के क्षेत्र में मानसून के आने की संभावना थी, लेकिन जुलाई शुरू होने के बाद भी बारिश का दूर-दूर तक पता नहीं है। मानसून के समय से न पहुंचने के कारण गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। सोमवार को दिन का तापमान 5.3 डिग्री गिर गया, लेकिन उमस बढ़ गई। इससे कूलर, एसी तक फेल हो गए। मौसम वैज्ञानिकों ने मानें तो 5 जुलाई के बाद ही मानसून के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार एक जुलाई को पिछले साल दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री था और इस बार 38 डिग्री रिकॉर्ड किया है। गर्मी का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि पिछले साल से करीब 6 डिग्री तापमान अधिक है।
विज्ञापन

जून के अंतिम दिन भी गर्मी ने रिकॉर्ड बनाया था और जुलाई की शुरुआत भी भीषण गर्मी से हुई है। जिस तरह से मौसम चल रहा है, गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

नमी बढ़ने से गर्मी बढ़ती है
डॉ. एन सुभाष का कहना है कि जब नमी बढ़ जाती है तो गर्मी का अहसास ज्यादा होता है। सोमवार को ऐसे ही देखने को मिला। इस सीजन में पहली बार अधिकतम नमी 74 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है।

जल्द बरसेंगे बदरा
मानसून अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी के पास पहुंच चुका है। उत्तर पश्चिमी क्षेत्र से बंगाल की खाड़ी तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके प्रभाव से 2 से 4 जुलाई के बीच मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पहुंच सकता है। मेरठ में जल्द बारिश होगी। - डॉ. यूपी शाही मौसम विशेषज्ञय, कृषि विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें