फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमत से अधिक जुर्माना, कैसे छुड़ाएं लोग अपने वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत से अधिक जुर्माना, थानों में छोड़ दिए वाहन
विज्ञापन

10 महीने में सीज किए गए 1700 वाहन, 900 वाहन चालक ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिले के थानों में खड़े वाहन विभाग का सिरदर्द बनने लगे हैं। मुकदमों को छोड़ दें तो करीब आठ सौ वाहन ऐसे हैं, जिन्हें छुड़ाने के लिए वाहन मालिक महीनों से नहीं आए हैं।
कोरोना का प्रकोप शुरू होने के बाद 1 अप्रैल, 20 से 31 जनवरी, 21 तक जनपद में करीब दो लाख वाहनों का चालान किया गया है। इनमें सीज वाहनों की संख्या लगभग 1700 रही। थानों में पहले से ही खड़े वाहनों के बीच नए वाहन पहुंचने से थाने की आंतरिक व्यवस्था बिगाड़ दी है। कई महीने की मशक्कत के बाद 900 वाहन छुड़ा लिए गए लेकिन 800 वाहन थानों में ही हैं। विभाग की मजबूरी है कि वह वाहन चालक को फोन कर वाहन छुड़ाने का दबाव नहीं डाल सकता है।
विज्ञापन

जुर्माने की ज्यादा राशि बडी़ बाधा
थानों में खड़े वाहन न छुड़ाने की एक प्रमुख वजह मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव के बाद जुर्माना राशि बढ़ाया जाना है। थानों में लंबे समय से खड़े वाहनों की कीमत उस पर लगे जुर्माने से काफी कम है। इसलिए वाहन स्वामी कीमत से ज्यादा जुर्माना देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

अपराध और जुर्माना राशि
चालान शुल्क
इंश्योरेंस 2,000
प्रदूषण 10,000
ड्राइविंग लाइसेंस 5,000
रजिस्ट्रेशन 5,000
नंबर प्लेट 5,000
हेलमेट 1,000
तीन सवारी 1,000
ओवर स्पीड 2,000
पिछले 10 माह में हुए चालान
माह चालान सीज मुक्त
अप्रैल 10,000 33 10
मई 27,000 247 140
जून 23,000 78 46
जुलाई 22,400 102 127
अगस्त 14,100 187 87
सितंबर 15,800 649 363
अक्तूबर 16,000 197 208
नवंबर 29,000 84 77
दिसंबर 13,000 64 73
जनवरी. 21 11,000 58 61
वैध दस्तावेज दिखाएं कम हो जाएगा जुर्माना
सीज किए गए जिन वाहनों का जुर्माना अधिक है, उनके मालिक वैध दस्तावेज के साथ संपर्क करें। जितने कागज वह दिखाएंगे, उतने का चालान रद्द कर उनकी गाड़ी रिलीज कर दी जाएगी।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें