फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कायस्थ सभा इस बार करेगी तीज का विशेष आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम की आवश्यक बैठक प्रांतीय अध्यक्ष आनंद कुमार जौहरी के निवास कंकरखेड़ा में हुई। बैठक में सप्तम वैवाहिक कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उसके सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया गया। महिला संभाग की ओर से हरियाली तीज महोत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति से पारित करते हुए 30 अगस्त 2026 को अपराह्न 3 बजे आईएमए एसोसिएशन हॉल बच्चा पार्क में आयोजन तय किया गया। महिला संभाग अध्यक्ष अचला भटनागर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील की। बैठक की अध्यक्षता आनंद कुमार जौहरी ने की। इस दौरान रेखा जौहरी, राजेश सक्सेना, जीएन सक्सेना, शचीचंद मोहन भटनागर, जेएस कुदेसिया, सुरेश जौहरी, पवन, प्रमोद जौहरी, मनोज सक्सेना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें