मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशी धामा का चयन ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। नॉर्थ ईस्ट अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के आधार पर उनका चयन हुआ हैं। उन्होंने इसमें 50 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए रजत पदक जीता था। सोमवार को वह प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगी। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता ने खुशी को बधाई दी और सम्मानित किया। क्रीड़ा प्रभारी प्रो. भावना मित्तल ने बताया कि खुशी धामा लगातार चार साल से स्वर्ण पदक जीतती आ रही हैं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रो. सुनीता सिंह, डॉ. पूनम लता आदि ने छात्रा को बधाई दी। संवाद