फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर खास मुहूर्त में करें जलाभिषेक, कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा करेंगे सांसद सत्यपाल सिंह

Sun, 28 Jul 2019 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कावड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवरात्रि पर इस बार जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त दोपहर के समय का है। वहीं पश्चिमी यूपी के प्रसिद्ध श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंड़ा पूजन के साथ ही जलाभिषेक शुरू कर दिया जाएगा। रविवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। मेले को दो जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


शिवरात्रि 30 जुलाई को मनाई जाएगी। शिवभक्तों की आस्था के केंद्र पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक से पहले झंडा पूजन मंगलवार दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर होगा। इसके बाद दो बजकर 49 मिनट पर जलाभिषेक शुरू होगा। देर रात तक जलाभिषेक चलता रहेगा। 
विज्ञापन

रविवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बागपत के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह पुरा में शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा करेंगे। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि कांवड़ यात्रा को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। मेला परिसर को दो जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। 

ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एटीएस भी तैनात है। शनिवार को शिवभक्तों के साथ-साथ दूसरे राज्यों के श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे। कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने भी जलाभिषेक किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रविवार से शिवभक्तों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें