मेरठ। अस्मिता खेलो इंडिया शूटिंग बाल प्रतियोगिता का आयोजन डीजीआर पब्लिक स्कूल मोदीनगर में किया गया। इसमें 40 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित एलए इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से टीम को सम्मानित किया गया। इसके आधार पर टीम की खिलाड़ी काव्या सोम, परी राघव, दीपांजलि का चयन राज्य प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। प्रबंधक जीबी गुप्ता, प्रधानाचार्य नितिन कुमार, कोच अमित सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं। संवाद