फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सभी हैं आमंत्रित: CCSU के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आज होगा कवि सम्मेलन-मुशायरा

Sun, 13 Aug 2023 03:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Maa Tujhe Pranam: चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आज कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
कवि सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत आज यानी रविवार शाम सात बजे से कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में किया जाएगा।

कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों में वीर रस के कवि डॉ. हरिओम पंवार, हास्य कवि शंभू शिखर, शायरा मुमताज नसीम, कवि समनेश सुमन, शायर इकबाल अशर, कवि दिनेश रघुवंशी और हास्य कवि अनिल अग्रवंशी हैं। शहर के सभी सामाजिक, धार्मिक, संस्कृतिक, व्यापारिक, औद्योगिक संस्थाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों और राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है।

 

विज्ञापन

15 अगस्त को हर चौराहे पर होगा राष्ट्रगान

मां तुझे प्रणाम के तहत शहर और देहात में 500 से अधिक स्थानों पर सामूहिक राष्ट्रगान होगा। देशभक्ति की अलख जगाने के लिए शहीदों की याद में 10 मई से 15 अगस्त तक होने वाले इस आयोजन के अंतिम दिन ठीक 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा, जिसमें 52 सेकंड के लिए जो जहां होगा, वहीं रुक जाएगा।

विज्ञापन

शहीद स्मारक से निकालेंगे जश्न-ए-आजादी बाइक रैली

15 अगस्त की सुबह 8:30 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद जश्न ए आजादी बाइक रैली निकाली जाएगी, जो शहीद स्मारक से बेगमपुल पहुंचेगी। यहां ठीक 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होगी। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल सहयोगी रहेगा। रैली के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा और सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। सभी बाइक सवारों को हेलमेट पहनना और ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य है। रैली में शामिल होने के लिए भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, नितिन बालाजी, यथार्थ नारंग और समाजसेवी दीपक शर्मा ने शहर के लोगों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें