फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चैंबर ऑफ कामर्स एंड इडस्ट्री द्वारा हुआ कवि सम्मेलन

विज्ञापन
रोडवेज चैंबर भवन में होली महोत्सव के दौरान कवि सम्मेलन में भाग लेते मुख्य अतिथि व अनय। स्रोत स - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोडवेज चैंबर ऑफ कामर्स एंड इडस्ट्री द्वारा होली के अवसर पर कवि सम्मेलन हुआ। अशफाक ने कार्यक्रम के आरंभ में ही लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अशफाक की कहानी काम आएगी, अंधेरे, बीहड़ में रात की रानी काम आएगी, भले कितने भी इल्जाम लगे इस नौजवानी पर, जरूरत में वतन के यह जवानी ही काम आएगी।
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा होली एकजुटता का पर्व है। कार्यक्रम में शहर के सर्वाधिक प्रिय कवि सुमनेश सुमन ने लोगों की आत्मा को जागृत करते हुए कहा कि जीने का अरमान अभी बाकी है, जिंदगी पर तेरा एहसान बाकी है, सोचता हूं कि यू ही ठहरी हुई है दुनिया पर जमी पर काई इंसान बाकी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश मोहन और उपाध्यक्ष कमल भार्गव ने होली की खुशियों को कार्यक्रम के मध्य साझां किया। इस दौरान तुषा शर्मा ने कहा कि सत्य की झूठ से जंग जारी रहेगी, मोहब्बत ही नफरत पे भारी रहेगी।
इस दौरान मंच पर मौजूद बलवीर खिचड़ी ने सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि बुरे निकले बहुत चैले हमारे, चुराकर खा गये केले हमारे, जरूरत है हमें उस आदमी की, जो जूते हाथ में ले ले हमारे। कार्यक्रम में सुधीर अनुपम सहित अन्य कवियों ने कविता पाठ किया। इस दौरान शुभेंद्र मित्तल, बिजेंद्र अग्रवाल सहित शहर के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें