माछरा (मेरठ)। बीएमएम इंटर कॉलेज मउखास में काॅलेज के संस्थापक कर्मवीर महात्मा लटूर सिंह की स्मृति में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय कवि डाॅ. हरिओम पंवार, अनिल, श्रीकांत, सुमनेश सुमन आदि ने अपने काव्य का पाठ करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। काॅलेज प्रधानाचार्य राजेश पुंडीर व सांसद विजयपाल तोमर प्रबंधक ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अनिल अग्रवंशी ने कहा कि चेहरे पर हंसी है लेकिन दिल में खुशी होती है। सही मायनों में यही जिंदगी होती है, हंसना किसी इबादत से कम नही है, किसी को हंसा दो तो बंदगी होती है।
राष्ट्रीय कवि हरिओम पंवार ने सुनाया-मेरी कलम कामना गाती है जग की खुशहाली की, लेकिन दिल में आग भरी है दुनिया की बदहाली की। नई सदीं परमाणु बम के गहने पहने बैठी है, घायल धरती मां अंबर से पीडा कहने बैठी है। मुझको ये पुरी दुनिया लाचार दिखाई देती है, कि रण के चौरस का दरबार दिखाई देती है।
इसी दौरान अन्य कवियों मेें श्रीकांत, प्रीति अग्रवाल, डाॅ. अर्जुन सिसौदिया, सुभनेश सुमन आदि ने अपनी कविताओं से क्षेत्रवासियों को ओतप्रोत कर दिया। इसी दौरान काॅलेज में प्रतिभाशालियों को पुरस्कार देकर काॅलेज प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। काॅलेज प्रबंधक विजयपाल तोमर, राजेश पुंडीर, अध्यापक नवीन त्यागी, सतीश तोमर आदि का व्यवस्था बनाने में विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों में भंवर सिंह तोमर, दुष्यंत तोमर, प्रशांत तोमर भगवानपुर, जय सिंह, पूर्व जिपं सदस्य सतपाल तोमर, ग्राम प्रधान सिसौली प्रवीण तोमर आदि मौजूद रहे।