फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कौल क्लब ने जीती ग्रामीण वालीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम
विज्ञापन
ईशा ग्रामोत्वस के तहत ललसाना गांव में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

जिले के 29 गांवों की टीम ने किया प्रतिभाग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ईशा आउटरीच की ओर से ईशा ग्रामोत्सव के तहत ललसाना गांव में दो दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ जिले के 29 गांवों की टीम ने हिस्सा लिया। इसमें कौल गांव की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

कौल गांव की टीम ने कप्तान मुकुल चौधरी के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 10 हजार रुपये का व ट्रॉफी जीती। दूसरे स्थान पर मोड़ कलां की टीम रही। टीम को 7 हजार रुपये व ट्रॉफी प्राप्त हुई। तीसरे स्थान पर करनावल की टीम रही। चौथा स्थान मदान टाइटंस की टीम प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली दोनों टीम अब लखनऊ में आयोजित अगले चरण की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशा ग्रामोत्सव के तहत इस वर्ष पहली बार उत्तर प्रदेश को शामिल किया गया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और वाराणसी में आयोजित क्लस्टर प्रतियोगिताओं में कुल 118 ग्रामीण वॉलीबाल टीम ने हिस्सा लिया। मेरठ सहित तीनों जिलों की विजेता टीमें अब लखनऊ में आयोजित अगले चरण की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके बाद चयनित टीमें 6 सितंबर को कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में सद्गुरु की उपस्थिति में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल में अपना दमखम दिखाएंगी। मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता से पूर्व मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर सूबेदार व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी पवन कुमार ने किया। समापन व पुरस्कार वितरण दिल्ली पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक व अंतरराष्ट्रीय बॉलीवाल खिलाड़ी किरण पाल राणा ने किया। मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में डौरली वॉलीबॉल क्लब के 44 वर्षीय राजीव कुमार ने सभी को अपने खेल से प्रभावित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें