गंगानगर। कसेरू बक्सर में मिठाई कम तोलने को लेकर हुए विवाद में पीड़ित पक्ष आज से घटनास्थल पर धरना शुरू करेगा। शनिवार को एक रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर, सपा नेता मुखिया गुर्जर व पीड़ित परिजनों ने प्रेसवार्ता की।
उन्होंने बताया 17 सदस्यीय कमेटी ने जब एसएसपी से मुलाकात की तो उन्होंने जांच का भरोसा दिया था। चार दिन बीतने के बाद भी हमारी मुख्य मांग हत्या के प्रयास की धारा को प्राथमिकी में शामिल नहीं किया।अब रविवार यानी आज सुबह को 10 बजे सभी एफ- ब्लॉक स्थित पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचेंगे। उसके बाद सभी कसेरू बक्सर बाजार स्थित मिठाई की दुकान के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा।
प्रेसवार्ता के दौरान गंगानगर इंस्पेक्टर विनय कुमार वहां मौजूद लोगों से मिले। उन्होंने बताया कि घटना में प्राथमिकी पहले से दर्ज है। इसमें बीएनएस धारा 110 बढ़ाई गई है। वहां मौजूद लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने धरने का निर्णय रखा।
इस मौके पर कपिल राणा बीटा, पूर्व पार्षद जयवीर सिंह, चौ. जसवीर सिंह, ओमपाल आर्य, अभिनव मोतला, अजयपाल फौजी, आजाद, राहुल और अज्जू आदि मौजूद रहे।
-