फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर नहीं रुकने दिए कसाना और सारजन डीजे

विज्ञापन
दौराला - कसाना डीजे को बिना रुके दौराला क्षेत्र से पुलिस ने निकाला। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला (मेरठ)। हरिद्वार से कांवड़ियों के साथ लौट रहे कसाना डीजे और सारजन डीजे को हाईवे पर जगह-जगह रोकने के बजाय आगे बढ़ाया जा रहा है। दोनों डीजे हरिद्वार से खतौली के गांव भंगेला पहुंचे, जहां खतौली पुलिस ने उन्हें रुकने नहीं दिया और मेरठ सीमा की ओर रवाना कर दिया। मेरठ की सीमा में दादरी पहुंचने पर दौराला पुलिस ने कसाना डीजे को दादरी, सकौती और दशरथपुर से आगे तक तेजी के साथ बढ़ाया। पुलिस ने कहीं भी डीजे को रुकने नहीं दिया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दोनों डीजे को सिवाया टोल प्लाजा से भी आगे निकाल दिया गया। हाईवे पर डीजे को रोककर कांवड़ियों की भीड़ जुटने नहीं दी गई। दरअसल, डीजे के पीछे बड़ी संख्या में कांवड़िये चल रहे हैं। भजनों की धुन पर कांवड़िये जमकर झूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं। डीजे के रुकने पर हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ एकत्र हो जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हर वर्ष इन डीजे के साथ बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगा जल लेकर लौटते हैं। दोनों डीजे के बीच प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलती है। तेज आवाज में भजन और डीजे की प्रतिस्पर्धा के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए पुलिस इस बार डीजे को हाईवे पर रुकने नहीं दे रही है। पुलिसकर्मी दोनों डीजे को लगातार आगे बढ़ाते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में जुटे हैं।

दौराला - कसाना डीजे को बिना रुके दौराला क्षेत्र से पुलिस ने निकाला। स्रोत : संवाद

दौराला - कसाना डीजे को बिना रुके दौराला क्षेत्र से पुलिस ने निकाला। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें