फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2025: मेरठ में चांद कब निकलेगा? जानें चंद्रोदय का समय और पूजा विधि, इस बार बन रहा ये खास संयोग

Fri, 10 Oct 2025 05:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ 2025 इस बार शुक्रवार यानी आज है। मेरठ में चांद रात कितने बजे दिखाई देगा। जानें व्रत-समय-पूजा विधि और ज्योतिषीय महत्व।
 
विज्ञापन
करवा चौथ - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ का पर्व इस बार शुक्रवार, 10 अक्तूबर को यानी आज मनाया जा रहा है। यह दिन विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत खास होता है, क्योंकि वे अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस अवसर पर व्रत की शुरुआत, पूजा विधि और चांद के उदय का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। मेरठ में चांद के निकलने का क्या समय है और आपको किस विधि से पूजा करनी चाहिए ये विस्तार से जानिए।

विज्ञापन

करवा चौथ कपल पोज - फोटो : Instagram

व्रत का समय और तैयारी
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के अनुसार, मेरठ में सूर्योदय सुबह 06:17 बजे हुआ। महिलाओं ने सूर्योदय से लगभग दो घंटे पहले सरगी खाकर व्रत की शुरुआत की। सरगी में हल्का भोजन जैसे फल, पराठा, मिठाई आदि शामिल होता है।

व्रत की गणना के अनुसार, इस दिन चतुर्थी तिथि रात 10:54 बजे शुरू होकर अगले दिन रात 7:38 बजे तक रहेगी। शाम 5:54 बजे से 7:08 बजे तक पूजा करने का मूर्त शुभ समय (मुहूर्त) है।

करवा चौथ पर खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
चंद्रमा का समय और महत्व 
मेरठ में करवा चौथ के दिन चंद्रमा रात 8:10 बजे उदित होगा। इस समय व्रति महिलाएं चांद का दर्शन कर अपने व्रत को खोलती हैं। इस वर्ष चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, वृषभ राशि चंद्रमा के उदय से वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम व समझ बढ़ती है।

करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
पूजन विधि
सरगी ग्रहण-
सुबह हल्का आहार।
पूजा थाली सजाना- दीपक, जल, फल, मिठाई, और चांदी की छलनी रखें।
पूजा और कथा- करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करें। कथा सुनें और मंत्रों का जाप करें।
चांद का दर्शन- चांद दिखाई देने के बाद छलनी से चांद और पति का चेहरा देखें।
अर्घ्य देना- चांद को जल अर्पित करके व्रत खोलें और हल्का भोजन ग्रहण करें।
विज्ञापन

करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषीय महत्व 
इस वर्ष वृषभ राशि में चंद्रमा का संयोग बहुत शुभ है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली, प्रेम और पारिवारिक समृद्धि आती है। इस करवा चौथ, सभी सुहागिनों को शुभकामनाएं कि उनका वैवाहिक जीवन प्रेमपूर्ण, खुशहाल और समृद्ध बने। चांद के दर्शन के साथ यह व्रत सुख, शांति और समृद्धि लाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें