फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता में कन्या गुरुकुल नारंगपुर की करुणा प्रथम

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में योग करती छात्रा। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में आयोजित जनपदीय योग प्रतियोगिता में मेरठ पश्चिम क्षेत्र, सरधना क्षेत्र और मवाना क्षेत्र ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन रस्तोगी और प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने किया। संचालन खेल प्रभारी कपिल कुमार सिरोही ने किया। योग प्रतियोगिता में अंडर 19 बालिका वर्ग में ट्रेडिशनल सिंगल योग प्रतियोगिता में कन्या गुरुकुल नारंगपुर की करुणा प्रथम, एमएस स्मारक इंटर कॉलेज परतापुर की क्षमता सोम द्वितीय, आर्टिस्टिक सिंगल में कन्या गुरुकुल नारंगपुर की करुणा प्रथम, अंडर 17 ट्रेडिशनल सिंगल योग में कन्या गुरुकुल नारंगपुर की वेदांशी व आकांक्षा एमएस इंटर कॉलेज परतापुर दूसरे स्थान पर रहे।
आर्टिस्टिक पेयर में आरती व प्रीति प्रथम स्थान पर रहे। रिदमिक पेयर में आकांक्षा व आरती एमएसएस इंटर कॉलेज परतापुर प्रथम रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग में ट्रेडिशनल सिंगल योग इवेंट में शगुन जनता इंटर कॉलेज खेड़ा प्रथम, गुरुकुल नारंगपुर की दिव्यांशी द्वितीय व आर्टिस्टिक पेयर में कन्या गुरुकुल नारंगपुर मवाना की अनन्या व आर्ची प्रथम रही। आर्टिस्टिक सिंगल योग में कन्या गुरुकुल नारंगपुर की दिव्यांशी प्रथम रही। आर्टिस्टिक पेयर में आर्ची में अक्षिता प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग अंडर 19 ट्रेडिशनल सिंगल में केके इंटर कॉलेज मेरठ वासुदेव प्रथम, अंडर 17 के सलावा इंटर कॉलेज के मधुर प्रताप प्रथम रहे। अंडर 14 जवाहर इंटर कॉलेज राधना सरधना के देव सोम प्रथम स्थान पर रहे। आर्टिस्ट पेयर में एमएस इंटर कॉलेज प्रतापपुर के प्रीतम प्रथम रहे व रिदमिक पेयर में चिराग गुप्ता व प्रदीप कुमार प्रथम रहे।

ए एस इंटर कालेज में योग करती छात्रा। (स्त्रोत कालेज) मवाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें