सुनील कैथवास....खालसा गर्ल्स इंटर कालेज में यूपी बोर्ड के रिजल्ट के बाद खुशी जाहिर करती छात्
मेरठ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में एएस इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा वैष्णवी सिंघल 96.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहले और प्रदेश में 10वें स्थान पर रही। वहीं, इंटरमीडिएट में सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर के छात्र कार्तिकेय दीक्षित ने 92.20 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है।
मेरठ जिले में हाईस्कूल में 39434 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 36860 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 34452 छात्र पास हुए। विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.47 रहा। हाईस्कूल में एएस इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा वैष्णवी सिंघल ने 600 में 578 अंक (96.33 प्रतिशत) प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आइडियल चिल्ड्रेन इंटर कॉलेज फलावदा की छात्रा शैली ने 600 में से 568 अंक (94.67 प्रतिशत) प्राप्त किए। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज नैडू की छात्रा मानसी ने 600 में से 564 (94 प्रतिशत) अंक लेकर मेरठ जिले में तीसरा स्थान पाया। बाल ज्योति इंटर कॉलेज मैनापुट्ठी के जैद ने 563/600 (93.83 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सरस्वती वीएम एचएसएस के छात्र अनंत पांडेय, इसी स्कूल की छात्रा आराध्या, स्टार अल फलाह इंटर कॉलेज किठौर की छात्रा आएशा परवीन, एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर के छात्र शिवम यादव ने 562/600 (93.67 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया।
वहीं, इंटरमीडिएट में सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर के छात्र कार्तिकेय दीक्षित ने 500 में से 461 अंक (92.20 प्रतिशत) अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पाया है। एमडीएस इंटर कॉलेज पिलौना की छात्रा ऋतिका गोयल ने 500 में से 456 अंक (91.20 प्रतिशत) पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की छात्रा ऋतिका 500 में से 455 (91 प्रतिशत) अंक के साथ मेरठ जिले में तीसरे स्थान पर आई। एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर के शिवम कुमार सागर ने 450/500 (90 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। एमएसएस इंटर कॉलेज रिठानी के छात्र नितिन सैनी ने 449/500 (89.80 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।