सेंट जेवियर्स स्कूल में जूनियर छात्रों ने सीनियर को दी बिदाई। संस्थान
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर, कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर सीनियर छात्रों का स्वागत किया। फेयरवेल किंग कार्तिक और फेयरवेल क्वीन आफिया चुनी गईं। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक प्रीतीश कुमार सिंह, प्रबंधक शाल्विक जैन एवं शिवानी जैन तथा प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कक्षा 11वीं के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें नृत्य और गायन शामिल थे। सीनियर छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अंत में, विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर मिस सेंट जेवियर्स का खिताब दिशा सैनी को, मिस्टर सेंट जेवियर्स सिद्धांत जैन को दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।