कार्तिक और तुषार का नेशनल के लिए चयन। (स्त्रोत एकेडमी) मवाना।
मवाना। देहरादून में आयोजित हुई प्री शूटिंग प्रतियोगिता में स्काई स्पोर्ट्स के दो प्रतिभावान निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य स्पर्धा के लिए स्थान पक्का कर लिया। कार्तिक चौधरी एवं तुषार कुमार ने अर्हता अंक हासिल कर अपनी एकेडमी का नाम रोशन किया। बड़ा महादेव के पास स्थित संस्थान के इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उस मुकाबले के दौरान सटीक लक्ष्य साधा। मार्गदर्शन कर रहीं कीर्ति ने दोनों को बधाई देकर आगामी स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि कठोर परिश्रम और निरंतर अभ्यास के बदौलत ही यह मुकाम मिला, जो अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगा।