फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वच्छता-सम्मान से नवाजे गए कर्मवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। क्लब-60 की ओर रविवार को आयोजित स्वच्छता-सम्मान 2025 में उन कर्मवीरों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जनभागीदारी से पार्कों को बेहतर बनाया। क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि आठ माह पूर्व दक्षिणी मेरठ विधानसभा के 50 पार्कों को संवारने की मुहिम शुरू हुई थी। छह माह के प्रयासों के बाद सर्वेक्षण में अशोक पार्क, अटल पार्क, विवेकानंद पार्क, सरस्वती पार्क और टंकी वाला हरि किशन पार्क को सर्वोत्तम पाया गया। इन पार्कों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र, शाॅल, मैडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि हरे-भरे पार्क शहर की संजीवनी हैं। इनका विकास जरूरी है। वहीं, वंचितों की शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अनुराग गोयल, आभा बिश्नोई, दीपक गोयल, सविता सचिन विश्नोई और केपी सिंह को 'शिक्षा सेतु सम्मान-2026' से नवाजा गया। इनके अलावा 25 अभावग्रस्त छात्र-छात्राओं को 31 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें