मेरठ। भारत विकास परिषद महानगर शाखा की ओर से रविवार को आईएमए हॉल में नववर्ष, लोहड़ी, मकर संक्रांति और स्वामी विवेकानंद जयंती का संयुक्त कार्यक्रम किया गया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन ने की। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष संजय जैन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। शाखा सचिव डॉ. संदीप जैन ने सभी सदस्यों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कई सदस्यों की शादी की सालगिरह भी मनाई गई।सदस्यों के लिए लकी ड्रा भी निकाले गए। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सौरव गर्ग, महिला संयोजिका चारुल जैन, संजय जैन, लवीना जैन, छवि जैन, अनिल कांत गुप्ता, तरुण तनेजा, संध्या तनेजा, दीपा गर्ग, शैलेश जैन और सुरेश चंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद