मेरठ। मेरठ कराटे ट्रेनिंग सेंटर की ओर से एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर में कराटे बेल्ट परीक्षा कराई गई। इसमें शौर्य दत्त एवं श्रेष्ठा दत्त ने यलो बेल्ट, आराध्या चौहान, विरांश सिंह चौहान, त्रियाक्ष त्यागी ने ऑरेंज बेल्ट, दक्ष सिंह, लक्ष्य शर्मा ने ग्रीन बेल्ट, सिमरन सिंह, सुशांत कुमार, गरिशा कुमारी और अयांश कश्यप ने ब्लू बेल्ट, रियान अली खान, लीना, हितेश जोशी, आरुषि सिंह ने ब्राउन बेल्ट, कबीर सिंह और भाव्यांश कुमार ने ब्लैक बेल्ट हासिल की। इस मौके पर इंटरनेशनल शॉटोकान कराटे यूनियन के चीफ मोहम्मद जाहिद, एग्जामिनर अनन्या वर्मा, अपार व कराटे कोच अनुज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बेल्ट परीक्षा पास करने पर बधाई दी। संवाद