फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेरठ के कराटे खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी के प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मेरठ। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेरठ के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। ब्रह्मपुरी स्थित रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने रॉयल चैलेंजेस कराटे कप में 14 स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य समेत कुल 21 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
एस्ट्रोन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ट्रेडिशनल शोटो-काई कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में अखिल भारतीय ट्रेडिशनल शोटो-काई कराटे चैंपियनशिप हुई। इसमें दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने प्रथम, हिमाचल प्रदेश ने द्वितीय और दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मानिकर्णिका ने दो स्वर्ण पदक जीते। निमित गुप्ता, आदित्य भट्टाचार्जी और वंशिका ने एक-एक स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। ईशान गुप्ता, देव चौधरी, राजीव शुक्रालिया, उदित कुमार, संयम, तुषार सिंह और आर्यमान संगवान (सीआईएसएफ) ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। आध्या शर्मा ने दो रजत और आर्ना सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शिहान अमित गुप्ता, उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल और एस्ट्रोन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक अनुज गोयल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें