फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करण मलिक ने लेफ्टिनेंट बनकर किया नाम रोशन

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़-  गांव पसवाड़ा निवासी लेफ्टिनेंट करण म​लिक के साथ माता पिता।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव पसवाड़ा निवासी छात्र करण मलिक ने लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों व शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

गांव पसवाड़ा निवासी अजय मलिक के बेटे करण मलिक ने वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट की परीक्षा केएल इंटरनेशनल स्कूल से पास की तथा घर पर ही कोचिंग की। एसएसबी प्रयागराज से पास करने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे और देहरादून इंडियन मिलिट्री एकेडमी में ट्रेनिंग हुई। 13 जून को पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ। लेफ्टिनेंट के पद पर छात्र करण मलिक का चयन होने पर परिजनों व गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का परिजनों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। पिता अजय मलिक, मां कविता, दादा उदय भान, जोगेंद्र सिंह, चौधरी समरपाल, चाचा ग्राम प्रधान दीपक मलिक, ताऊ राजेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि करण ने लेफ्टिनेंट बनकर गांव व अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें