संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को हनी क्रिकेट एकेडमी और करन क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें करन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने चार विकेट से जीत प्राप्त की।
हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.3 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसमें हर्षित ने 46, शुभम गुप्ता ने 22, अंकुर ने 17 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में करन क्रिकेट एकेडमी की ओर से मुकुंद ने चार, कृष ने दो और कृष्णा बिष्ट ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी करन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 26.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अंकुर ने 53, रिहान ने 20, कृष्णा रस्तोगी ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकुर ने दाे, शुभम और सक्षम ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर रविंद्र, हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू समेत आदि लोग मौजूद रहे।