सुनीता को छोटा बेटा शिवम एसपी देहात अभिजीत कुमार के सामने भावुक हो गया। उसने रोते हुए अपनी बहन की शीघ्र बरामदगी की मांग की और कहा कि जब तक बहन सुरक्षित वापस नहीं आती तब तक मां के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस पर एसपी देहात ने जल्द बरामदगी का आश्वासन देते हुए अंतिम संस्कार कराने की बात कही। बातचीत के दौरान शिवम अचानक आक्रोशित हो गया। उसने सवाल उठाया कि यदि तय समय में बहन की बरामदगी नहीं होती तो क्या जिम्मेदार अधिकारी अपनी वर्दी उतार देंगे। यह सुनते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसपी देहात व अन्य पुलिस अधिकारी भी नाराज हो गए और दो टूक कहा कि अपराध न तो उन्होंने किया है और न ही किसी पुलिसकर्मी ने इसके बावजूद पुलिस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।