फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ कांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान सिवाया टोल पर रोकी गईं, धरने

Sat, 10 Jan 2026 04:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना के कपसाड़ गांव में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान को पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा पर रोक दिया। आरोप है कि इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद वह समर्थकों संग धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता की हत्या और उसकी बेटी रूबी के अपहरण के मामले को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान पीड़ित परिवार से मिलने कपसाड़ गांव जा रही थीं।

विज्ञापन


सिवाया टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका
जब सीमा प्रधान अपने समर्थकों के साथ सिवाया टोल प्लाज़ा पहुंचीं, तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें: कपसाड़ में कड़ा पहरा: गांव सील-अटेरना पुल पर बैरिकेडिंग, मीडिया और नेताओं की एंट्री बंद, टोल पर रोके सपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

धक्का-मुक्की का आरोप, धरने पर बैठीं सीमा प्रधान
सीमा प्रधान ने पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शांतिपूर्वक पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने जबरन रोका। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ टोल प्लाज़ा पर ही धरने पर बैठ गईं।

समर्थकों ने की नारेबाजी
धरने के दौरान समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कुछ देर के लिए टोल प्लाज़ा पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस बल तैनात, हालात पर नजर
सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। प्रशासन का कहना है कि संवेदनशील माहौल को देखते हुए सुरक्षा कारणों से लोगों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें