फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ कांड : पारस की उम्र पर आज कोर्ट में होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कपसाड़ गांव की रूबी के अपहरण और उसकी मां सुनीता की हत्या के आरोपी पारस सोम की उम्र पर आज अदालत में सुनवाई होगी। वादी पक्ष के अधिवक्ता ने इस बार कक्षा चार के शैक्षिक प्रमाण पत्र पेश करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। अदालत ने अंतिम मौका देते हुए सात फरवरी की तारीख नियत कर दी थी। यह घटना 8 जनवरी को सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुई थी। पारस सोम पर रूबी का अपहरण करने और विरोध करने पर उसकी मां सुनीता की फरसे से प्रहार कर हत्या करने का आरोप है। वर्तमान में आरोपी पारस जिला कारागार में बंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें