मुजफ्फरनगर। जन्म से लेकर पढ़ाई तक बालिकाओं के हित के लिए चल रही कन्या सुमंगला योजना पर चुनाव आचार संहिता का ब्रेक लगा है। आचार संहिता लगने के बाद से 774 पात्रों को लाभ का इंतजार है। जनपद में इस समय 28 हजार से अधिक बालिकाएं योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं।
बालिकाओं को जन्म से लेकर उनकी शिक्षा में सहायता के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुरू की थी। योजना के तहत शुरुआत में अलग-अलग समय बालिकाओं के लिए उनकी माताओं के खाते में 15 हजार रुपये ट्रासंफर किए जाते थे। लेकिन मौजूदा वित्तीय वर्ष से सरकार ने प्रोत्साहन राशि में बढ़ोत्तरी करते हुए 15 से 25 हजार कर दी थी। लेकिन मीरापुर विधानसभा उप चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद से योजना पर आचार संहिता का ब्रेक लग गया।