सरधना। सीबीएसई के तहत सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में जादुई पिटारा का विधिवत उद्घाटन किया गया। स
सरधना। सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के तहत मंगलवार को सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में जादुई पिटारे का उद्घाटन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन और प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय में इस अभिनव शैक्षिक पहल की शुरुआत बच्चों को पारंपरिक शिक्षा से हटकर खेल-खेल में सीखने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और शिक्षा को अधिक रोचक बनाने के उद्देश्य से की गई। जादुई पिटारा के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक और व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने कहा कि सीबीएसई की यह पहल विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्रों में जिज्ञासा और सीखने की प्रवृत्ति बढ़ेगी।