मेरठ। महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही हाईवे पर कावड़िया दिखने लगे हैं। गुड़गांव और राजस्थान के कांवड़िया जल लेकर शहर गुजर रहे हैं। रविवार को गुड़गांव के भारत की पांच सदस्य टोली दिल्ली रोड से गुजरी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को हरिद्वार से चले थे और 14 फरवरी की शाम को गुड़गांव पहुंचेंगे। इसके आलावा बाबा औघड़नाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संवाद