फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़िये की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे एक शिवभक्त कांवड़िये की स्प्लेंडर बाइक मंगलवार रात चोरों ने चोरी कर ली। पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

खेड़ा बलरामपुर निवासी विवेक प्रधान हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे थे। वह खेड़ा बलरामपुर के मौजूदा ग्राम प्रधान सुनील प्रधान के भतीजे हैं। परतापुर फ्लाईओवर के समीप उनके स्वागत के लिए परिजन और ग्रामीण पहुंचे। विवेक ने अपनी स्प्लेंडर बाइक सड़क किनारे खड़ी कर गंगाजल सुरक्षित रखा और परिजनों से मिलने लगे। इसी दौरान पहले से रेकी कर रहा एक शातिर युवक बाइक के पास पहुंचा और मास्टर चाबी की मदद से लॉक खोलकर महज 35 सेकंड में स्प्लेंडर बाइक चोरी कर मौके से भाग गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गया। विवेक प्रधान ने परतापुर थाने पर तहरीर दी। । सीओ ब्रहमपुरी रामप्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें