फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोटा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़िए

Mon, 10 Jul 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, मंडावली/नजीबाबाद। श्रावण मास में लगातार हो रही बारिश से भी कांवड़ियों के कदम नहीं डगमगा रहे हैं। भगवान शिव की भक्ति की लीन कांवड़िए बोल बम, बम, बम की गूंज के साथ बारिश में भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए बड़ी संख्या में मोटा महादेव मंदिर पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को सुबह से बारिश होने पर कांवड़िए भीगते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद कांवड़ियों ने मंदिर परिसर के टिनशेड में सहारा लिया। अनेक शिवभक्त बारिश में भीगते हुए नजीबाबाद पहुंचे और नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
वहीं, एसडीएम विजय वर्धन तोमर और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की उपस्थिति में मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कांवड़ियों से वार्ता परिचय कर उनका हाल जाना।
विज्ञापन

- बोले कांवडिए
परिवार की सुख समृद्धि के लिए हरिद्वार से गंगाजल ले जा रहे हैं। इससे पूर्व भी दो बार कांवड़ ले जा चुके हैं। - राहुल कुमार, शिवभक्त, निवासी जिला संभल।
हरिद्वार से पहली बार कांवड़ लेकर जा रहे हैं। भगवान शिव से परिवार पर अपनी कृपा बनाएं रखने की मन्नत मांगीं है। - शिशांत कुमार, शिवभक्त, जिला संभल।
- सीसीटीवी की निगरानी में कांवड़ यात्रा
नजीबाबाद। पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संकुशल संपन्न कराने में जुटा है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मोटा महादेव मंदिर पर सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। वहीं संदिग्ध चौराहों और नजीबाबाद के प्रमुख चौराहों पर भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस प्रशासन लगातार कांवड़ यात्रा की निगरानी कर रही है।
- भागूवाला से रतनाल नदी तक पथ प्रकाश की व्यवस्था
नजीबाबाद। जिला पंचायत की ओर से भागूवाला से रतनाल नदी पुल तक कांवड़ियों की सुविधा के लिए पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। बल्ली के माध्यम से लाइटों को मार्ग के बाई ओर लगाया गया है। जिस दिशा कांवड़िए पैदल चल रहे है, उसी दिशा में पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों के ठहरने के लिए शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें