फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
दौराला - हाईवे पर परिजनों से बिछड़े बच्चे प्रिंस को परिजनों से मिलाया गया। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
दौराला। कांवड़ यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़े छह वर्षीय बच्चे को दौराला पुलिस ने तलाश कर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को टोल प्लाजा सिवाया के पास ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को छह वर्षीय प्रिंस भोला पुत्र गुड्डू निवासी उत्तमनगर, नई दिल्ली मिला। बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया था और घबराया हुआ था। पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत कर परिजनों के बारे में जानकारी ली और तत्काल पुलिस बल को सूचना दी। इसके बाद परिजनों की तलाश शुरू की गई। अस्थायी चौकी सिवाया टोल प्लाजा पर तैनात उपनिरीक्षक प्रियंका चौधरी और महिला कांस्टेबल सोनिया शर्मा ने बच्चे को उसकी मां पूजा और मामा आदित्य के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें