फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : फफूंडा कट से कांवड़ियों के लिए अलग लेन, वाहनों का रूट डायवर्जन

विज्ञापन
कावड़ यात्रा को लेकर मेरठ बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरीक्षण करते एसएसपी अविनाश पांडे (संव
विज्ञापन
- एसएसपी अविनाश पांडे ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने शुक्रवार को मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने फफूंडा कट, गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज और मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किठौर रोड ओवरब्रिज का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने बताया कि मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फफूंडा कट से अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर और हापुड़ की ओर जाने वाले सभी कांवड़िया सड़क के दाहिने हिस्से से गुजरेंगे। वहीं सड़क के बाएं हिस्से को दो लेन में विभाजित कर सामान्य वाहनों का आवागमन संचालित कराया जाएगा ताकि कांवड़ियों और आम यातायात दोनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे से हापुड़ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए पूर्व निर्धारित निकास मार्ग यथावत रहेगा और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। जबकि गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ की ओर आने वाले वाहनों को हापुड़ वाले निकास से उतारा जाएगा। इसके बाद वाहन मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने बने यू-टर्न से वापस मेरठ की ओर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें