फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2019: 18 से हाईवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन, 26 की रात से बंद की तैयारी

Wed, 17 Jul 2019 01:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के अनुसार, 18 जुलाई की रात से एनएच-58 पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। 23 जुलाई से हाईवे पर वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी और 26 जुलाई से हाईवे को बंद किया जाएगा। रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डे 20 जुलाई की सुबह से शिफ्ट किए जाएंगे। यह डायवर्जन 31 जुलाई की शाम तक प्रभावी रहेगा। कांवड़ियों की संख्या के आधार पर वनवे व्यवस्था और हाईवे बंद करने की तारीख में बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन


ये रहे रूट डायवर्जन
- दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, सहारनपुर व बिजनौर जाना है, वे वाहन गाजियाबाद से हापुड़ होकर साइलो चौकी-2 से किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे। जिन्हें हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है, ऐसे वाहन मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार की ओर जा सकेंगे। हापुड़ से खरखौदा व मेरठ की तरफ भारी वाहन नहीं आने दिए जाएंगे।

- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की ओर जाना है। ऐसे भारी वाहन मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। ऐसे वाहन किठौर से हापुड़ होकर दिल्ली, गाजियाबाद की तरफ जा सकेंगे। मेरठ आने वाले भारी वाहनों को मेरठ तक आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ व बुलंदशहर जाना है, ऐसी बसें मवाना से कमिश्नरी आवास चौराहा, विवि रोड, तेजगढ़ी से सोहराबगेट बस अड्डे से जा सकेंगी। वापसी में तेजगढ़ी चौराहे से मेडिकल कॉलेज, किठौर, हापुड़ होकर दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर जा सकेंगी। रोडवेज की बसों को तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक, खरखौदा व हापुड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

- मुरादाबाद और गढ़ मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है। वह यातायात किठौर से परीक्षितगढ़ मार्ग पर कर दिया जाएगा। मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद होकर ऐसे वाहन जा सकेंगे।

- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें गढ़ मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन मवाना से किठौर की ओर जा सकेंगे।

- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, व बिजनौर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस जिन्हें मेरठ होकर गढ़ मुक्तेश्वर मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन मीरापुर, मवाना होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहे से जेलचुंगी, तेजगढ़ी, गढ़ रोड होकर जा सकेंगे।

- मुरादाबाद गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है। ऐसे वाहन जेलचुंगी से कमिश्नर आवास चौराहा से मवाना के रास्ते बिजनौर होकर जा सकेंगे।

- बरेली, मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें शामली, बागपत, करनाल हरियाणा की ओर जाना है। ऐसे वाहन स्याना चौपला गढ़ मुक्तेश्वर से सिंभावली, हापुड़, पिलखुवा, डासना, यूपी गेट होकर जा सकेंगे।

- शामली, करनाल, बागपत की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें मेरठ होकर मुरादाबाद, बरेली की तरफ जाना है, ऐसे वाहन दिल्ली लोनी बार्डर से यूपी गेट, डासना, हापुड़, सिंभावली व स्याना चौपला होकर जा सकेंगे।

- दिल्ली गाजियाबाद की ओर से आने वाला यातायात यदि गलती से मेरठ आ जाता है, तो ऐसे वाहनों को मोहिउद्दीनपुर तिराहे से खरखौदा से हापुड़ की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह है कांवड़ मार्ग
- हरिद्वार से कांवड़िये, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद से एनएच-58 से दिल्ली, हापुड़, बुलंदशहर की ओर जाते हैं। हाईवे पर मेरठ की सीमा में यह मार्ग 45 किमी लंबा है।
- चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग (गंगनहर पटरी) हाईवे के बाद दूसरा मुख्य मार्ग है। मेरठ में यह मार्ग 42 किमी लंबा है।
- हाईवे पर नावला मार्ग मेरठ में सरधना से सलावा, कल्याणपुर से पुरा महादेव मंदिर जाता है।
- मोदीपुरम से बेगमपुल, दिल्ली रोड, परतापुर तिराहे के अलावा बेगमपुल से बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, हापुड़- बुलंदशहर मार्ग से भी कांवड़िये निकलते हैं।
- टैंक चौराहा, रुड़की रोड, माल रोड, कमिश्नरी आवास चौराहा, विवि रोड, गढ़ रोड से भी कांवड़िये निकलते हैं।

20 जुलाई से शिफ्ट होंगे बस अड्डे
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि 19 जुलाई की रात या 20 जुलाई की सुबह आठ बजे से 31 जुलाई की रात 12 बजे तक भैसाली बस अड्डा बंद रहेगा। दिल्ली रोड पर संचालित होने वाली रोडवेज की सभी बसें सोहराबगेट बस अड्डे से संचालित होंगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें