फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2024: विभिन्न राज्यों के शिवभक्तों का आगमन शुरू, 160 लीटर तक जल लेकर गुजरे कांवड़िए

Sat, 20 Jul 2024 05:26 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शिवभक्तों का शहर से गुजरना शुरू हो गया।  बाईपास पर और शहर के अंदर से काफी संख्या में शिवभक्त कांवड़ मार्ग से गुजरते हुए दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के शिवभक्तों का शहर में आगमन शुरू हो गया है। बाईपास पर और शहर के अंदर से काफी संख्या में शिवभक्त कांवड़ मार्ग से गुजरते हुए दिखने लगे हैं। सेवा शिविर संचालक, मंदिर समिति, नगर निगम, छावनी परिषद की ओर से अपने स्तर पर शिवभक्तों के लिए सेवाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन


दिल्ली रोड और बाईपास से सुबह से शाम तक काफी संख्या में शिवभक्त गुजरे। अलग-अलग जत्थों में बम बम-बोल बम के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त आगे बढ़ते चले गए। 

यह भी पढ़ें: नेमप्लेट के बाद नज्म पर विवाद: मशहूर शायरा की कार्यक्रम में एंट्री पर रोक, मेरठ में आज होना है मुशायरा
विज्ञापन


दिल्ली निवासी विवेक ने बताया कि अपनी मन्नत पूरी होने पर वे 40 लीटर जल की कांवड़ लेकर जा रहे हैं। कांवड़िया विशाल और उसकी टीम ने बताया कि हम सात दोस्तों की टीम 160 लीटर जल के साथ झूला कांवड़ ला रहे हैं। एक बार तीन युवक एक साथ उठाते हैं।

वहीं, नगर निगम की ओर से गढ़ रोड पर बल्ली लगाकर कट बंद करने का कार्य किया जा रहा है। बाबा औघड़नाथ मंदिर में भी समिति की ओर से सावन के प्रथम सोमवार के साथ कांवड़ियों के स्वागत की तैयारी की जा रही हैं। छावनी परिषद की ओर से बाबा औघड़नाथ मंदिर से शनि देव मंदिर के बीच सड़क पर गड्ढों में पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें