थानों में मिलेगा गंगाजल
थानों में हरिद्वार से लाया गया गंगाजल रखा जाएगा। अगर किसी शिवभक्त की कांवड़ खंडित हो जाती है तो उसे थाने से जल दिया जाएगा।
यह है रूट डायवर्जन
गाजियाबाद की ओर से आने वाली रोडवेज बस व हल्के वाहन जिन्हें मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून व बिजनौर के लिए जाना है, इन वाहनों को थाना भोजपुर गाजियाबाद कट से हापुड़ होते हुए साईलों सैकेंड चौकी से किठौर रोड होकर कस्बा किठौर-हापुड़ चुंगी तिराहा से मेरठ शहर की ओर तथा कस्बा किठौर से परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जाना होगा। जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है ऐसे वाहन मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार-देहरादून की ओर जा सकेंगे।
देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाला भारी यातायात जिसे दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की ओर जाना है, ऐसे भारी वाहन मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से किला परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट होंगे, जो कस्बा किठौर से हापुड़ बुलंदशहर बाईपास होते हुए दिल्ली, गाजियाबाद एवं बुलंदशहर की ओर जा सकेंगे। केवल बस अड्डा पुलिस चौकी मवाना से मेरठ तक आने वाले वाहनों को ही मेरठ आने दिया जाएगा।
देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ व बुलंदशहर जाना हैं। ऐसे रोडवेज की बसें मवाना पुलिस चौकी से कमिश्नर आवास चौराहा, जेलचुंगी, यूनिवर्सिटी, तेजगढ़ी चौराहा से सोहराबगेट बस अड्डे तक जा सकेंगी। वापसी में तेजगढ़ी चौराहे से मेडिकल कालेज, कस्बा किठौर से हापुड़, बुलंदशहर बाईपास होते हुये दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर को जा सकेंगी। रोडवेज की बसों को तेजगढ़ी चौराहे से एल. ब्लाक, खरखौदा की और हापुड़ रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।
मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है वह यातायात थाना किठौर से किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर डायवर्ट कर दिये जाएंगे। जो मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर से आने वाला यातायात जिसे गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना हैं, वह यातायात पुलिस चौकी बस स्टैंड मवाना से किला परीक्षितगढ़ रोड से किठौर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है, ऐसे यात्री वाहन मीरापुर, मवाना होते हुए कमिश्नर आवास चौराहा से जेलचुंगी, तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनुपर व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी, कमिश्नर आवास चौराहे से मवाना, बहसूमा, मीरापुर, जानसठ गंगा बैराज, बिजनौर नजीबाबाद होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: भीम आर्मी चीफ ने की CBI जांच की मांग, बोले- गोली लगी पिस्टल से दिखाया तमंचा, सरकार पर बरसे आजम
बरेली-मुरादाबाद की ओर से आने वाला यातायात जिसे शामली बागपत व करनाल हरियाणा की ओर जाना है, ऐसे वाहन कस्बा किठौर स्थित हापुड़़ तिराहे से हापुड़-बुलंदशहर बाईपास से पिलुखवा, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए डासना इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरिफेरल पर आकर बागपत होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
शामली, करनाल हरियाणा व बागपत की ओर आने वाला यातायात जिसे मेरठ होकर मुरादाबाद जिसे मेरठ होकर मुरादाबाद-बरेली की ओर जाना है, ऐसे वाहन हापुड़-बुलंदशहर बाईपास होते हुए कस्बा किठौर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम