फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2019: 23 जुलाई से 30 तारीख तक इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

Tue, 23 Jul 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रास्ते बंद होने के कारण परेशान हो रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों की 23 से 30 जुलाई तक छुट्टी घोषित कर दी है। कई दिनों से शहर में बेरिकेडिंग हो जाने और मुख्यमार्ग बंद हो जाने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही थी। सोमवार को भी रुड़की रोड पर आवागमन को लेकर विद्यार्थी परेशान नजर आएं। 

विज्ञापन


जिले से होकर जाने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर शहर में बेरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। सबसे ज्यादा दिक्कतें छात्र-छात्राओं को हो रही थी। रास्ते बंद हो जाने के कारण उन्हें सुबह स्कूल जाने और दोपहर को घर लौटने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

बता दें कि, सोमवार को भी शिव चौक और रुड़की रोड पर छात्र-छात्राएं परेशान नजर आएं। पुलिस की नाकेबंदी के चलते उन्हें इधर-उधर से घूमकर घर पहुंचना पड़ा। एक-दो दिन में इस मार्ग से हर प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इससे दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। इसलिए प्रशासन ने जिले के सभी स्कूल एवं कॉलेजों में 30 जुलाई तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्राइमरी से लेकर डिग्री कॉलेज तक सभी स्कूल-कॉलेजों में 30 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि केवल छात्र-छात्राओं का ही अवकाश रहेगा। शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी समय से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें