फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2018: शिव भक्तों के लिए भगवा रंग से बनाए स्वागत द्वार

Fri, 03 Aug 2018 06:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शिवभक्तों के लिए भगवा रंग में तैयार किया गया स्वागत द्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों के लिए योगी सरकार में पहली बार भगवा स्वागत द्वार तैयार किए जा रहे हैं। कांवड़ियों के स्वागत के लिए मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास भगवा रंग में स्वागत द्वार तैयार किया गया है। ऐसा ही स्वागत द्वार दादरी और परतापुर बाईपास भी बनाया जा रहा है। स्वागत द्वार पर लाइटों की भी व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन


वहीं हाईवे पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। सीओ दौराला पकंज कुमार सिंह का कहना है कि दादरी में स्वागत द्वार पर काम चल रहा है। मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास स्वागत द्वार तैयार हो गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम है। हाईवे पर पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है। ताकि शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो।

कांवड़ सेवा शिविर का किया उद्घाटन 
पल्लवपुरम स्थित पल्लव टावर्स पर श्री ओम सेवा समिति की ओर से लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का ने किया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. जेवी चिकारा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल, क्षेत्रीय अध्यक्ष आयुष पंवार, व्यापार अध्यक्ष नवीन गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष शामली प्रसुन्न चौधरी, कपिल बड़ला ने कांवड़ियों की सेवा की। संचालन मंडल अध्यक्ष ठाकुर ओपी सिंह ने किया। महानगर महामंत्री संजय त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित भाजपा पश्चिम महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी एवं उनके पति सुधीर रस्तोगी ने पूजा अर्चना कराई। मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, देवेंद्र चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें