फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ, शिवभक्तों को मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। हाईवे पर शिवभक्तों की सेवा के लिए केशव कांवड़ सेवा समिति के तत्वावधान में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी अनिल चौधरी और वंशज अहलावत ने भगवान आशुतोष की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शिविर के शुभारंभ में कस्बे और आसपास के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि शिविर में कांवड़ियों के ठहरने और विश्राम के साथ भोजन, स्नान, सुबह का नाश्ता, चाय और चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सेवादार शिवभक्तों की जरूरत के अनुसार उनकी सहायता कर रहे हैं। बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए शिविर में दिन-रात सेवा की जाएगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान शशि अहलावत, देवेंद्रपाल, संजीव, सचिन, मनिंदर, नवाब, रवि, संजय, बिट्टू, दीपक, विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें