फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कांवड़ियों की कांवड़ हुई गायब, आधा किलोमीटर दूर जाकर मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। दिल्ली - देहरादून हाईवे पर एक कांवड़ शिविर में विश्राम करने के लिए रुके दो कांवड़ियों की कांवड़ गायब हो गई। कांवड़ियों ने आसपास के क्षेत्र में कांवड़ की तलाश की तो कांवड़ लगभग आधा किलोमीटर दूर जाकर मिली। जिसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर भाजपा नेता नीरज मित्तल मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों को कार बुक कर हरिद्वार भेज दिया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी जीत व आशीष ने बताया कि वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर दिल्ली जा रहे थे। इस बीच दोनों कांवड़िये खिर्वा फ्लाईओवर के पास एक कांवड़ सेवा शिविर में रुक गए थे। कुछ देर बाद कांवड़िए बाहर निकले तो देखा कि उनकी कांवड़ गायब है। जिसके बाद दोनों कांवड़ियों ने आसपास के क्षेत्र में कांवड़ की तलाश की। लगभग आधा किलोमीटर दूर उनकी कांवड़ मिली। दोनों कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर भाजपा नेता नीरज मित्तल मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता ने हंगामा कर रहे दोनों कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। भाजपा नेता ने कांवड़ियों से कांवड़ लेकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करने के लिए कहा। जिस पर कांवड़ियों ने कहा कि कांवड़ खंडित हो गई है। भाजपा नेता ने कार बुलाकर दोनों कांवड़ियों को वापस हरिद्वार भेज दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें