फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawad Yatra 2026: मेरठ में सीएम योगी ने की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा; शिवभक्तों ने लगाए बोल बम के नारे

Sat, 08 Aug 2026 12:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

CM Yogi Adityanath In Meerut: मेरठ में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान दुल्हैडा चुंगी पर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचे और हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट मेरठ में रहे।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रियों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शनिवार को कांवड़ियों पर फूलों की बारिश हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुल्हैडा चुंगी पहुंचे और हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। भगवा रंग में रंगे कांवड़ मार्ग पर फूलों की बारिश और शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट मेरठ में रहे। 

विज्ञापन

 

सीएम योगी आदित्यनाथ शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला

पुष्पवर्षा के बाद हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए सीएम

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री कार से वापस शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड के लिए रवाना हुए। यहां से उनका हेलिकॉप्टर गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर भी प्रशासन की नजर रही। कांवड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मार्गों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: हर दिशा में शिव, हर जुबां पर महादेव..., भगवा रंग में रंगा मेरठ, चरम पर पहुंची कांवड़ यात्रा

सीएम योगी आदित्यनाथ शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड से दुल्हैडा चुंगी तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, पुलिस तैनाती और सुरक्षा इंतजामों को चौकस रखा गया।

कार्यक्रम स्थल के आसपास भी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रहीं और लगातार निगरानी की गई। मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा।

तैयारी में जुटे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मंच के सामने उड़ता रहा ड्रोन, सुरक्षा को लेकर मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंच के सामने आसमान में एक ड्रोन काफी देर तक उड़ता रहा। कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में ड्रोन दिखाई देने के बाद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने उसके संचालक की तलाश शुरू कर दी।

सुरक्षा कर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और ड्रोन संचालक की पहचान करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगे माइक से घोषणा कराई गई कि जिस व्यक्ति ने ड्रोन उड़ाया है, वह तत्काल उसे नीचे उतार ले। घोषणा के कुछ देर बाद ड्रोन को नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन

8 और 9 अगस्त को इस तरह रहेगा हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का प्लान

दिनांक समय रूट/स्थान संबंधित अधिकारी
8 अगस्त 10:30–11:15 बागपत में पुष्पवर्षा डीएम व एसपी बागपत
  11:45–12:45 सहारनपुर से मुजफ्फरनगर क्षेत्र में पुष्पवर्षा कमिश्नर व डीआईजी सहारनपुर
  13:30–14:15 मुजफ्फरनगर में पुष्पवर्षा डीएम व एसएसपी मुजफ्फरनगर
  15:45–16:30 मेरठ में पुष्पवर्षा डीएम व एसएसपी मेरठ
9 अगस्त 08:30–09:15 मेरठ से गाजियाबाद क्षेत्र में पुष्पवर्षा कमिश्नर व डीआईजी मेरठ
  09:45–10:30 गाजियाबाद से हापुड़ क्षेत्र में पुष्पवर्षा पुलिस कमिश्नर व डीएम गाजियाबाद
  11:15–12:00 हापुड़ से बुलंदशहर क्षेत्र में पुष्पवर्षा डीएम व एसपी हापुड़
  12:30–13:00 बुलंदशहर में पुष्पवर्षा डीएम व एसएसपी बुलंदशहर

कुल निर्धारित उड़ान समय: 10 घंटे 25 मिनट।
8 अगस्त: 6 घंटे 10 मिनट और
9 अगस्त: 4 घंटे 15 मिनट।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें