फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwad Yatra 2022: मेरठ में 27 जुलाई तक सभी स्कूलों में हुई छुट्टियां, एलएलबी की 19 जुलाई की परीक्षा स्थगित

Mon, 18 Jul 2022 01:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कावड़ यात्रा 2022 के मद्देनजर मेरठ में डीएम दीपक मीणा ने सभी स्कूलों में 19 जुलाई से 27 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। अब सभी स्कूलों में आठ दिन का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
मेरठ स्कूल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले के सभी स्कूलों में 19 जुलाई से 27 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। 28 जुलाई को स्कूल खुलेंगे। सभी स्कूलों में आठ दिन का अवकाश रहेगा।  बता दें कि कावड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया जा रहा है। इसके चलते जनपद के सभी स्कूलों को 27 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। इनमें बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई सभी स्कूल शामिल हैं।

विज्ञापन


एलएलबी की 19 जुलाई की परीक्षा स्थगित
स्कूलों की छुट्टी के अलावा सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी की 19 जुलाई को होने वाली पेपर कोड (2003) की परीक्षा भी स्थगित हो गई है। इसका परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय बाद में जारी करेगा। इससे पहले 20 जुलाई से 27 जुलाई तक की सारी परीक्षाएं पहले ही स्थगित की जा चुकी हैं। 
इसके अलावा 11 और 12 अगस्त की सेमेस्टर के प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया जा चुका है।

मुजफ्फरनगर की शिक्षण संस्थाओं में भी अवकाश
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुजफ्फरनगर की शिक्षण संस्थाओं में भी 19 से 26 जुलाई तक अवकाश रहेगा। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान यदि कोई विद्यालय खुला मिला तो कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को देखते हुए एनएच-58 पर रविवार रात 12 बजे भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया। अभी हल्के वाहन पहले की तरह चलते रहेंगे। हाईवे के सभी कट बंद कर दिए गए हैं। सभी जरूरी स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। वहीं दिल्ली रोड स्थित भैसाली डिपो को सोमवार से सोहराब गेट डिपो पर शिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sawan 2022: रवि योग में सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला जारी, कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी

ये रहेगी यातायात व्यवस्था
-दिल्ली से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर-बिजनौर से हरिद्वार और देहरादून जाने वाले वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे डासना इंटरचेंज होते हुए हापुड़-पिलखुवा से मेरठ पहुंचेंगे। यहां से किठौर होते हुए परीक्षितगढ़ से छोटा मवाना और फिर बहसूमा एवं रामराज से मीरापुर, जानसठ होकर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जा सकेंगे। देहरादून और हरिद्वार जाने वाले वाहन मीरापुर से गंगा बैराज, नजीबाबाद से हरिद्वार, देहरादून की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

- मुरादाबाद से मेरठ आने वाले वाहन गढ़मुक्तेश्वर से किठौर होते हुए मेरठ पहुंचेंगे। यहां से मवाना, बहसूमा होते हुए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जा सकेंगे। देहरादून जाने वालों को बिजनौर बैराज होकर जा सकेंगे।
- शामली, करनाल-हरियाणा व बागपत से मुरादाबाद बरेली जाने वाले वाहनों को ईपीए होते हुए दादरी कट से बुलंदशहर निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें