फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विचार गोष्ठी कर कांशीराम को किया याद

विज्ञापन
सरधना।  कस्बे के वार्ड चार स्थित आंबेडकर पार्क में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक
विज्ञापन
- आंबेडकर पार्क में मनाया 20वां परिनिर्वाण दिवस, उनके विचारों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे में शुक्रवार को बहुजन समाज के नेता कांशीराम का 20वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वार्ड नंबर चार स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक विचारों और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने कांशीराम के जीवन परिचय और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक समानता, अधिकारों और वंचित वर्गों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज में समानता और जागरूकता के लिए प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान विजय भारती, सभासद मुकेश, रामकिशोर, हरीश, मनीष, शुभम, दीपक, सुंदर, राजकुमार, आदेश और आकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें