फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत के बाद पिता की भी सांसें थमीं

Tue, 12 Apr 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में जहर खाने वाला परिवार। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आर्थिक तंगी परिवार के लिए अभिशाप बन गई। जहर खाने से बच्चे की मौत के बाद शनिवार तड़के पिता ने भी दम तोड़ दिया। दो दिन में दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। जबकि दूसरा बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। पूरे खटीकपुरा में शोक की लहर दौड़ गई है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार को रोहटा रोड स्थित खटीकपुरा निवासी बबलू (33) का आर्थिक तंगी के चलते पत्नी लक्ष्मी से विवाद हो गया था। लक्ष्मी ने गुुस्से में आकर बबलू को घर छोड़कर जाने की धमकी दे दी थी। जिसके बाद बबलू ने दो मासूम बेटों अजय (5) और कृष्णा (3) समेत जहर खा लिया था। मेडिकल में उपचार के दौरान रविवार को कृष्णा ने दम तोड़ दिया था।

मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर घर लौटे ही थे कि सोमवार तड़के चार बजे बबलू की भी मेडिकल में मौत हो गई। बेटे के बाद पति की मौत से लक्ष्मी पागल सी हो गई और पति के शव से लिपटकर रोती रही। शाम करीब पांच बजे बबलू का खटीकपुरा के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं अजय की हालत अस्पताल में स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


‘लौट आओ, अब नहीं लड़ेंगे’
बेटे और पति की मौत के बाद पूरी तरह टूट चुकी लक्ष्मी पति के शव से लिपटकर बार-बार यही कहती रही कि अजय के पापा लौट आओ, कभी झगड़ा नहीं करेंगे। झगड़े तो पति-पत्नी के बीच होना आम बात है। तुमने ऐसा कदम क्यों उठाया। मैं लड़ती थी, तो प्यार भी तो तुम से ही करती थी। एक बार भी नहीं सोचा कि मैं किस के सहारे जीऊंगी। लक्ष्मी कई बार बेहोश हुई। मोहल्ले की महिलाएं उसे किसी तरह संभाल रही थीं। वहीं, मोहल्ले वालों का कहना था कि आर्थिक रूप से परिवार पहले ही परेशान था, अब बेसहारा हो गया है। डीएम से मिलकर लक्ष्मी को आर्थिक मदद दिलाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें